एक वीर की अरदास...वीरा
भारतीय हिन्दी धारावाहिक (2012)
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “एक वीर की अरदास...वीरा” spiked on Wikipedia on 2026-07-21.
When a Wikipedia article trends this sharply, it usually reflects a noteworthy real-world event—whether breaking news, a cultural milestone, or a viral discussion driving collective curiosity.
At GlyphSignal we surface these trending signals every day—transforming Wikipedia’s vast pageview data into actionable insights about global curiosity.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaएक वीर की अरदास...वीरा अथवा वीरा स्टार प्लस द्वारा 29 अक्टूबर 2012 से आरम्भ किया हुआ भारतीय टेलिविज़न धारावाहिक है। धारावाहिक दो भाई-बहनों की कहनी सुनाता है। इसमें वीरा के जन्म से लेकर उसके दिल्ली के स्कूल में जाने तक की कहानी सुनाई जाती है। इसके द्वितीय संस्करण में वीरा की युवावस्था को दिखाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 25 नवम्बर 2013 को हुई। इसके प्रथम संस्करण में फ़िल्म की मुख्य भूमिका स्नेहा वाघ ने निभाई है जिसमें एक दुर्घटना में उनके पति की मौत हो जाती है और वह अपने बच्चों को उनके प्रश्नों के उत्तर कैसे देती है और विभिन्न समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ती है।
धारावाहिक पंजाब के एक गाँव प्रीतमपुरा की कहानी दिखाता है जिसमें गाँव का सरपंच गाँव का मुखिया होता है और वह अपनी न्याय के लिए प्रसिद्ध है। गाँव में किसी भी व्यक्ति की समस्या को पूरे गाँव की समस्या मानी जाती है। इसमें रणवी नामक पात्र को एक सौतेली बहन मिलती है और वह उसकी हर माँग का ध्यान रखती है। धारावाहिक में भाई बहन के प्यारे रिश्ते और इस रिश्ते में पिसती रतनजीत कौर की अवस्था को दिखाया जाता है।
धारावाहिक की शुरूआत एक बच्चे रणविजय उर्फ़ रणवी (भवेश बालचन्दानी) से आरम्भ होती है जो खेलने के लिए बोतलों के बिल्ले इक्कठे करता है। वह गाँव के सरपंच सम्पूर्ण सिंह (सुधांशु पाण्डे) और रतनजीत कौर (स्नेहा वाघ) का पुत्र है और उनका परिवार एक कुशल परिवार है। रक्षाबन्धन के दिन रणवी का कोई भी दोस्त उसके साथ खेलने नहीं आता और इस घटना के कारण रणविजय भगवान से एक बहन की अरदास करता है। वह भगवान के नाम एक पत्र भी लिखता है। कई वर्ष बीतने के बाद भी रणविजय और वीरा का बन्धन चिरस्थायी है।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0