ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम
भारत के पूर्व-राष्ट्रपति और परमाणु वैज्ञानिक (1931–2015)
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम” spiked on Wikipedia on 2026-07-20.
Categorised under राजनीति और सरकार, this article fits a familiar pattern. Political articles spike during elections, policy announcements, diplomatic events, or when political figures make international headlines.
GlyphSignal tracks these patterns daily, turning raw Wikipedia traffic data into a curated feed of what the world is curious about. Every spike tells a story.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaअवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम (तमिल: அவுல் பகிர் ஜைனுலாப்தீன் அப்துல் கலாம், अंग्रेज़ी: Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam, अरबी: أبو بكر زين العابدين عبد الكلام), जो मिसाइल मैन (अंग्रेज़ी: Missile Man) और जनता के राष्ट्रपति (अंग्रेज़ी: People's President) नाम से भी जाने जाते हैं, भारतीय गणतन्त्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और अभियन्ता के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी उपस्थित रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।
इन्होंने 1974 में भारत द्वारा प्रथम मूल परमाणु परीक्षण के बाद से द्वितीय बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, सङ्गठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0