ऑपरेशन मेघदूत
भारतीय सशस्त्र सेना के ऑपरेशन के लिए कोड-नाम
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “ऑपरेशन मेघदूत” spiked on Wikipedia on 2026-07-21.
Sudden spikes in Wikipedia readership generally point to a newsworthy event or emerging public conversation that piques widespread curiosity.
By monitoring millions of daily Wikipedia page views, GlyphSignal helps you spot cultural moments as they happen and understand the stories behind the numbers.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaऑपरेशन मेघदूत , भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जे के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन के लिए कोड-नाम था, जो सियाचिन संघर्ष से जुड़ा था। 13 अप्रैल 1984 को शुरू किया गया यह सैन्य अभियान अनोखा था क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित युद्धक्षेत्र में पहली बार हमला शुरू किया गया था। सेना की कार्रवाई के परिणामस्वरूप भारतीय सेना ने पूरे सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण प्राप्त कर किया था। आज, भारतीय सेना की तैनाती के स्थान को वास्तविक ग्राउंड पॉजिशन लाइन (एजीपीएल) के रूप में जाना जाता है,भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना प्रत्येक के दस पैदल सेना बटालियन, 6,400 मीटर (21,000 फीट) तक ऊंचाई पर सक्रिय रूप से तैनात किए जाते हैं। CD 70 model 2025 Archived 2024-08-09 at the वेबैक मशीन CG 125 model 2025 Archived 2024-07-24 at the वेबैक मशीन
सियाचिन ग्लेशियर, जुलाई 1949 के कराची समझौते में उल्लिखित अस्पष्ट सीमाओं के बाद विवाद का एक कारण बन गया था। यह समझौता यह नहीं निर्धारित करता था कि सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र पर किसका अधिकार है। भारतीय व्याख्या यह थी कि पाकिस्तानी क्षेत्र शिमला समझौता पर आधारित केवल साल्तोरो श्रेणी तक विस्तारित है, जहाँ क्षेत्रीय रेखा की आखिरी सीमा एनजे 9842 नामक बिन्दु था और उस से रेखा के "उत्तर में हिमानियों तक" जाने की बात लिखी थी। पाकिस्तान का मानना था कि उनका क्षेत्र एनजे 9842 से उत्तर-पूर्व में काराकोरम दर्रे तक जारी था। नतीजतन, दोनों देशों ने बंजर उच्चभूमि और सियाचिन ग्लेशियर पर दावा किया। 1970 और 1980 के दशकों में पाकिस्तान ने पाकिस्तानी छोर से सियाचिन क्षेत्र की चोटियों पर चढ़ने के लिए कई पर्वतारोही अभियानों की अनुमति दी जो शायद इस क्षेत्र में उनके दावे को मजबूत करने की कोशिश थी। अक्सर पाकिस्तान सरकार से अनुमति प्राप्त इन अभियानों में पाकिस्तानी सेना का एक संपर्क अधिकारी भी साथ जाता था।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0