दक्षिण अमेरिका की जलवायु
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “दक्षिण अमेरिका की जलवायु” spiked on Wikipedia on 2026-07-22.
Sudden spikes in Wikipedia readership generally point to a newsworthy event or emerging public conversation that piques widespread curiosity.
GlyphSignal tracks these patterns daily, turning raw Wikipedia traffic data into a curated feed of what the world is curious about. Every spike tells a story.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaभूमध्य रेखा दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग से होकर गुजरती है। इस महाद्वीप की सबसे अधिक चौड़ाई उत्तर में ही है। अतः दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है इसलिए यहाँ की जलवायु मोटे तौर पर गर्म एवं नम है। इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में पड़ने की वजह से यहाँ के ऋतुओं का क्रम उत्तरी गोलार्ध के विपरीत होता है। यहाँ जनवरी में गर्मी की ऋतु तथा जुलाई में जाड़े की ऋतु होती है। महाद्वीप के पश्चिम में उत्तर से दक्षिण दिशा में एण्डीज पर्वत स्थित है जो एक जलवायु सम्बंधी बाधा का कार्य करती है। उष्ण कटिबन्ध में स्थित होने पर भी एण्डीज पर्वत तथा ब्राज़ील एवं गायना के पठारी भागों पर अधिक ऊँचाई के कारण तापक्रम कम तथा आनन्दायक रहता है। एण्डीज पर्वत व्यापारिक हवाओं को पश्चिम की ओर जाने से रोकता है जिससे इसके पूर्वी भाग में तो खूब वर्षा होती है परन्तु पश्चिमी तटीय सँकरी पट्टी में बहुत कम वर्षा होती है। इसके विपरीत दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित पछुआ हवाओं की पेटी में पश्चिमी तटीय भाग में तो खूब वर्षा होती है परन्तु पूर्व की ओर जाने पर ये हवाएँ शुष्क हो जाती हैं जिससे एण्डीज पर्वत के पूर्वी भाग में बहुत कम वर्षा होती है। दक्षिणी भूमध्यरेखीय तथा ब्राज़ील की गर्म धाराओं के प्रभाव से दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग का तापक्रम ऊँचा रहता है। साथ ही इनके ऊपर से जाने वाली हवाएँ गर्म होकर अधिक जलवाष्प ग्रहण कर लेती हैं जिससे उनसे पर्याप्त वर्षा होती है। इसके विपरीत महाद्वीप के दक्षिणी भाग में पश्चिमी तट के समीप पीरू या हम्बोल्ट की ठण्डी धारा तथा पूर्वी तट के समीप फाकलैण्ड की ठण्डी धारा बहती है। इन धाराओं के प्रभाव से समीपवर्ती भाग की जलवायु ठण्डी एवं शुष्क रहती है। मकर रेखा के दक्षिण दक्षिणी अमेरिका की चौड़ाई अत्यन्त कम हो जाती है। अतः समुद्र की समीपता के कारण महाद्वीप के दक्षिणी भाग की जलवायु प्रायः सम रहती है।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0