धुरंधर: द रिवेंज
2026 कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित (हिंदी-भाषी) भारतीय फ़िल्म
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “धुरंधर: द रिवेंज” spiked on Wikipedia on 2026-07-20.
When a Wikipedia article trends this sharply, it usually reflects a noteworthy real-world event—whether breaking news, a cultural milestone, or a viral discussion driving collective curiosity.
By monitoring millions of daily Wikipedia page views, GlyphSignal helps you spot cultural moments as they happen and understand the stories behind the numbers.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaधुरंधर: द रिवेंज सन् 2026 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की भारतीय जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फ़िल्म का लेखन और निर्देशन आदित्य धर ने किया। फ़िल्म का निर्माण लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज़ व बी62 स्टूडियोज़ के साथ किया है। यह सन् 2025 की धुरंधर नामक फ़िल्म की उत्तरकृती और इस शृंखला की अंतिम फ़िल्म है। फ़िल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल ने मुख्य अभिनय किया है। इसके अतिरिक्त कुछ कलाकार इसके पूर्व भाग से भी इसमें जारी रहते हैं। फ़िल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया जासूस के इर्द-गिर्द घुमती है जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ पाकिस्तानी शहर कराची के आपराधिक गिरोहों एवं पाकिस्तानी राजनीति में अपनी पैठ स्थापित करना जारी रखती है।
फ़िल्म की कहानी थोड़ी-थोड़ी कुछ वास्तविक भूराजनैतिक घटनाओं एवं दक्षिण एशिया के संघर्षों से प्रेरित है। इनमें जहारत ल्यारी, सन् 2014 के भारतीय आम चुनाव, भारत के सन् 2016 का विमुद्रीकरण और अन्य ऐसी ही घटनायें शामिल हैं। फ़िल्म का फ़िल्मांकन पिछले भाग के अंत के समय से ही जारी रहा और मुख्य फोटोग्राफी जुलाई 2024 में थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में आरम्भ होती है और अक्टूबर 2025 में पूरी हो जाती है। इसके अतिरिक्त इसका फ़िल्मांकन पंजाब, चण्डीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख़, हिमाचल प्रदेश एवं थाईलैण्ड में की गयी जिनमें से कुछ भागों को पाकिस्तानी-स्थानों के रूप में दिखाया गया है। फ़िल्म का संगीत शास्वत सचदेवा ने दिया और सिनेमैटोग्राफी विकाश नौलखा ने की। फ़िल्म का सम्पादन शिवकुमार वी॰ पानिकर ने किया। फ़िल्म 229 मिनट लम्बी है जो भारत की सबसे लम्बी फ़िल्मों में 8वें स्थान पर है।
फ़िल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 में प्रमोचित किया गया जिस समय गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद मनाये जाते हैं। इसकी पूर्व कृति के अनुरूप फ़िल्म को मिश्रित समालोचनायें मिली जिसमें इसके कथानक और अभिनय के लिए सराहना मिली लेकिन इसपर राष्ट्रवादी दुष्प्रचार (प्रोपेगेंडा) के आरोप लगे जिनके लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। फ़िल्म को खाड़ी सहयोग परिषद देशों द्वारा विभिन्न खाड़ी देशों में प्रतिबंधित किया गया।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0