पलक मुच्छल
भारतीय पार्श्व गायिका (जन्म: 1992)
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “पलक मुच्छल” spiked on Wikipedia on 2026-07-21.
When a Wikipedia article trends this sharply, it usually reflects a noteworthy real-world event—whether breaking news, a cultural milestone, or a viral discussion driving collective curiosity.
By monitoring millions of daily Wikipedia page views, GlyphSignal helps you spot cultural moments as they happen and understand the stories behind the numbers.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaपलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई।
पलक मुच्छल का जन्म 30 मार्च 1992 के दिन भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर में एक मध्यम वर्गीय माहेश्वरी मारवाड़ी परिवार में हुआ। उनके परिवार में उनकी माता अमिता मुच्छल, पिता राजकुमार मुच्छल और छोटे भाई पलाश मुच्छल शामिल हैं। उनके पिता एक निजी संस्था में लेखाकार के रूप में कार्यरत है। पलक इंदौर के क्विन्स कॉलेज में वाणिज्य स्नातक के आखरी साल की छात्रा है। पलक ने चार साल की उम्र में गाना शुरु किया। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कि है और वे भारत कि 17 विभिन्न भाषाओं में गा सकती हैं।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0