भौकाल
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “भौकाल” spiked on Wikipedia on 2026-07-21.
When a Wikipedia article trends this sharply, it usually reflects a noteworthy real-world event—whether breaking news, a cultural milestone, or a viral discussion driving collective curiosity.
By monitoring millions of daily Wikipedia page views, GlyphSignal helps you spot cultural moments as they happen and understand the stories behind the numbers.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaभौकाल एक वेब टेलीविज़न सीरीज है, जो नवनीत सिकेरा पर आधारित है, जो एक जाबांज पुलिस अधिकारी है। सिकेरा वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में लखनऊ में तैनात हैं। यह वेब सीरीज़ युवाओं को ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।
इस वेब सीरीज की अधिकांश शूटिंग लखनऊ, बाराबंकी और आस-पास के क्षेत्रों में की गई है, जिसमें बाराबंकी को मेरठ, मुजफ्फरनगर के रूप में फिल्माया गया है। इसके अलावा हजरतगंज, क्रिश्चियन कॉलेज, चौक, कैसरबाग सहित कई अन्य स्थानों पर भी शूटिंग की गई है। इस वेब श्रृंखला में, मोहित रैना ने नवनीत सेकेरा की भूमिका को निभाया हैं। भौकाल वेब सीरीज के पटकथा को जय बंसल ने लिखा है, जबकि इसका निर्देशन जतिन वागले ने किया है। यह हरमन बावेजा इसके निर्माता है । इस वेब सीरीज से पता चलता है कि कैसे सेकेरा ने शहर को अपराधों से मुक्त किया। यह वेब सीरीज नवनीत सिकेरा द्वारा किये गए एनकाऊटर के साथ-साथ पुलिस की बदलती छवि को दिखाती है, जो अपराधियों को डरने के बजाय उन पर हावी होती नजर आती है। लोगों का भरोसा पुलिस पर पहले से कहीं ज्यादा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस वेब सीरीज़ में नवनीत सिकेरा का नाम बदलकर नवीन सिकेरा कर दिया गया है, इसके अलावा कुछ अन्य पात्रों के नाम भी बदल दिए गए हैं। जब नवनीत सेकेरा ने मुजफ्फरनगर में नए एसएसपी के रूप में जिले की कमान संभाली थी, उस समय जिले की पहचान 'अपराध की राजधानी' के रूप में थी। शहर की हालत ऐसी थी कि यहां लोग आने के नाम पर डरते थे। अपहरण और संगठित अपराध, हत्या, डकैती और लूट की घटनाएं यहां की पहचान बन गई थी । ऐसे में मुजफ्फरनगर के मसीहा के रूप में आए सेकेरा ने अपराधियों के डर को खत्म करने का संकल्प लिया और एक-एक कर अपराधियों को खत्म करना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में, अपराधियों ने उसके नाम से डरना शुरू कर दिया और गैंगवार और माफिया शासन धीरे-धीरे समाप्त हो गया। एक अशांत जिला एक 'शांत जिले' में बदल गया। यह एक बहादुर और ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी है।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0