महानतम भारतीय (सर्वेक्षण)
आधुनिक भारत में सबसे महान माने जाने वाले भारतीय व्यक्ति का जनता द्वारा चुनाव
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “महानतम भारतीय (सर्वेक्षण)” spiked on Wikipedia on 2026-07-21.
Sudden spikes in Wikipedia readership generally point to a newsworthy event or emerging public conversation that piques widespread curiosity.
At GlyphSignal we surface these trending signals every day—transforming Wikipedia’s vast pageview data into actionable insights about global curiosity.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaसबसे महान भारतीय या महानतम भारतीय (अंग्रेजी: The Greatest Indian) रिलायंस मोबाइल द्वारा प्रायोजित एक सर्वेक्षण हैं, जो सीएनएन आईबीएन व हिस्ट्री चैनल के साथ साझेदारी में, और आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था। आधुनिक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपुर्ण योगदान और भारतीयों के जीवन में अद्वितीय असाधारण बदलाव लाने वाला महानतम शख्सियत खोजने के लिए भारत में दि ग्रेटेस्ट इंडियन या सबसे महानतम भारतीय इस कार्यक्रम का जनमत सर्वेक्षण जून 2012 से अगस्त 2012 के बीच आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण में डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विजेता घोषित हुए हैं। उन्हें करीब 2 करोड़ वोट प्राप्त हुये थे।
इस सर्वेक्षण में पहले भारत के विभिन्न छेत्रों (जैसे, कला, राजनिती, अर्थशास्त्र, समाज सेवा, खेल, उद्योग, संगीत आदी) के 100 महान हस्तियों की सूची बनाई गई, जिनमें से 50 नाम सर्वेक्षण के ज्यूरी के जरीये चूने गये। उसके बाद इन 50 भारतीयों के लिये लोगों के वोट लिये गये, और उनमें से सर्वाधिक वोट मिले हैं ऐसे 10 नाम अंतिम राऊंड के लिये चूने गये। इन 10 नामों के लिए एक बार फिर सभी नागरिकों द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन वोटिंग ओपन की गई, जिसमें सर्वाधिक मतदान डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को मिले थे, वो सबसे महानतम भारतीय के रूप में चुने गयें। भारत की स्वतंत्रता के बाद सबसे महानतम भारतीय तथा सबसे लोकप्रिय भारतीय डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं।
महानतम ब्रिटेन स्पिन के अन्य संस्करणों के विपरीत, महानतम भारतीय इतिहास के सभी समय अवधि से लोगों को शामिल नहीं किया था। दो कारणों से इस चुनाव के लिए दिए गए थे। इसमें महात्मा गांधी को नहीं लिया गया, उन्हें बिना सर्वेक्षण के महान बना दिया, नहीं तो विशेष रूप से आंबेडकर और गांधी में उनके वोटों की तुलना होती। सर्वेक्षण पैनल के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गांधी सूची में शामिल हो गए होते, तो वहाँ द ग्रेटेस्ट इंडियन के शीर्षक के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती। ग्रेटेस्ट इंडियन एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में भारत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुने है। भारतीयों ने वोटिंग के जरीए आंबेडकर का महानतम भारतीय के रुप में चयन किया।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0