राधागोविन्द कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
कोलकाता में स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “राधागोविन्द कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” spiked on Wikipedia on 2026-06-03.
When a Wikipedia article trends this sharply, it usually reflects a noteworthy real-world event—whether breaking news, a cultural milestone, or a viral discussion driving collective curiosity.
GlyphSignal tracks these patterns daily, turning raw Wikipedia traffic data into a curated feed of what the world is curious about. Every spike tells a story.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipedia
राधागोविन्द कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पश्चिम बंगाल के कोलकाता के श्यामबाजार में स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। इसकी स्थापना 1886 में चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं में आत्मनिर्भरता ( स्वराज ) सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। सन् 1916 से 2003 तक यह कोलकाता विश्वविद्यालय से सम्बद्ध था। यह एक सह-शैक्षणिक संस्थान है। इसे भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त है।
इसकी स्थापना 1886 में हुई और इसका नाम 'कलकत्ता स्कूल ऑफ मेडिसिन' था। उस समय इसका कोई संबद्ध अस्पताल नहीं था और इसका संचालन मेयो अस्पताल से होता था। 1902 में यह अपने स्वयं के परिसर में चला गया जिसमें एक स्कूल भवन और अस्पताल था। 1904 में इसका बंगाल के नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिशियन और सर्जन के साथ विलय हो गया। इसके बाद इसका और विकास हुआ। 1916 में इसका नाम बदलकर बेलगछिया मेडिकल कॉलेज कर दिया गया। 1918 से 1948 तक इसे कारमाइकल मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाता जाता था। ज्ञातव्य है कि सन १९१६ में जब इसका उद्घाटन हुआ था तब थॉमस गिब्सन-कारमाइकल बंगाल के गवर्नर थे। इसका वर्तमान नाम 12 मई 1948 को डॉ. राधागोविन्द कर के सम्मान में दिया गया था जिन्होंने पहली बार इसकी कल्पना की थी। सुरेश प्रसाद सर्वाधिकारी इसके पहले अध्यक्ष थे, और राधागोविन्द कर इसके पहले सचिव थे। मई 1958 में इसका नियंत्रण पश्चिम बंगाल की सरकार को सौंप दिया गया।
यह कॉलेज नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ११ किमी दूरी पर स्थित है। कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 4.5 किमी तथा श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन से १ किमी दूर स्थित है। संस्थान के निकटतम बस स्टैंड राधागोविन्द कर रोड बस स्टैंड है।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0