वाणिज्यिक क्रांति
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “वाणिज्यिक क्रांति” spiked on Wikipedia on 2026-07-20.
Categorised under इतिहास, this article fits a familiar pattern. History articles often trend on anniversaries of notable events, when historical parallels are drawn in the news, or following popular media portrayals.
By monitoring millions of daily Wikipedia page views, GlyphSignal helps you spot cultural moments as they happen and understand the stories behind the numbers.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaविश्व के आर्थिक इतिहास में वाणिज्यिक क्रांति (Commercial Revolution) उस अवधि को कहते हैं जिसमें आर्थिक प्रसार, उपनिवेशवाद और व्यापारवाद (mercantilism) का जोर रहा। यह अवधि लगभग सोलहवीं शती से आरम्भ होकर अट्ठारहवीं शती के आरम्भ तक मानी जाती है। इसके बाद की अवधि में औद्योगिक क्रान्ति हुई।
सामंतवाद का पतन, धर्मसुधार आंदोलन एवं पुनर्जागरण तीन ऐसे प्रमुख कारक थे जिन्होंने यूरोप में आधुनिक युग के आरंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुनर्जागरण एवं वैज्ञानिक क्रांति के फलस्वरूप यूरोप में आर्थिक प्रगति के दौर आरंभ हुआ। वैज्ञानिक क्रांति ने औद्योगिक क्रांति एवं कृषि क्रांति का आधार तैयार किया और इसके बाद यूरोप में वाणिज्यवाद का आरंभ हुआ। यूरोपीय वाणिज्यवाद ने आधुनिक पश्चिमी विश्व में आर्थिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया। यूरोप में जो भौगोलिक खोजें संपन्न हुई उससे यूरोपीय व्यापारी समुद्री मार्ग द्वारा कम समय में अफ्रीका एवं एशिया पहुँचे और इससे यूरोपीय व्यापार में तेजी आयी। आयात-निर्यात को गति एवं प्रोत्साहन मिला। यूरोपीय उद्योगों के लिये एशिया से भारी मात्रा में कच्चा माल प्राप्त हुआ। निर्मित माल की खपत के लिये एशिया, अमेरिका एवं अफ्रीका के रूप में एक बड़ा बाजार मिला। इससे यूरोप में अत्यधिक आर्थिक समृद्धि का दौर आरंभ हुआ। यूरोपीय व्यापारियों ने भारी मुनाफा कमाया।
यूरोप में वाणिज्यिक क्रांति का आरंभ क्रमशः दो घटनाओं का प्रतिफल था -
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0