सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची
सूची-लेख
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “सचिन तेंदुलकर के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची” spiked on Wikipedia on 2026-06-03.
When a Wikipedia article trends this sharply, it usually reflects a noteworthy real-world event—whether breaking news, a cultural milestone, or a viral discussion driving collective curiosity.
At GlyphSignal we surface these trending signals every day—transforming Wikipedia’s vast pageview data into actionable insights about global curiosity.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaसचिन तेंदुलकर भारत के भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तान हैं। व्यापक रूप से अपनी पीढ़ी के महानतम बल्लेबाज के रूप में स्वीकार किए जाने वाले, वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित टेस्ट मैचों और एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक शतक (१०० या इससे अधिक रन) बनाये हैं। टेस्ट मैचों में उनके कुल ५१ शतक और एकदिवसीय मैचों में ४९ शतक एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतकों के विश्व कीर्तिमान हैं। उन्होंने अपना अन्तिम शतक मार्च २०१२ में बांग्लादेश के विरुद्ध बनाया। इस मैच में उन्होंने ११४ रन बनाकर अपने अन्तरराष्ट्रीय शतकों का शतक पूर्ण किया, ऐसा शतक बनाने वाले वो दुनिया के प्रथम और एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
सन् १९८९ में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद, तेंदुलकर ने १९९० में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के विरुद्ध अपना पहला शतक बनाया; उन्होंने नाबाद ११९ रन बनाए। टेस्ट मैचों में, तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के विरुद्ध शतक बनाए हैं, और उनमें से प्रत्येक के विरुद्ध १५० रन बनाने वाले वे दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के अलावा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के, कम से कम एक क्रिकेट के मैदान में शतक बनाया है। अक्टूबर २०१० में, तेंदुलकर ने बंगलौर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 20 वीं बार १५० रन बनाकर, ब्रायन लारा के १९ बार १५० या इससे अधिक रन बनाने के कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने सन् २००४ में अपनी सर्वाधिक रन संख्या बनाई। उन्होंने बंगबंधु नेशनल स्टेडियम, ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद २४८ रन बनाए। तेंदुलकर ने छह दोहरे शतक बनाए और १५ अवसरों पर नाबाद रहे। उनके शतक ३० अलग-अलग क्रिकेट के मैदानों से आए हैं, जिनमें से २८ भारत के बाहर के स्थानों में बनाए गए हैं। तेंदुलकर ९० और ९९ के स्कोर के बीच नौ बार ख़ारिज हुए हैं।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0