सनम बेवफ़ा
1991 में बनी भारतीय हिन्दी फिल्म
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “सनम बेवफ़ा” spiked on Wikipedia on 2026-07-21.
Sudden spikes in Wikipedia readership generally point to a newsworthy event or emerging public conversation that piques widespread curiosity.
GlyphSignal tracks these patterns daily, turning raw Wikipedia traffic data into a curated feed of what the world is curious about. Every spike tells a story.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaसनम बेवफ़ा 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन सावन कुमार टक ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, चाँदनी, प्राण और डैनी डेनजोंगपा ने मुख्य किरदार निभाया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 जनवरी 1991 को दिखाया गया और इसका बाद में बंगाली भाषा में "डेन मोहोर" नाम से फिल्म बनाया गया, जो 3 मार्च 1995 को दिखाया गया। मूल फिल्म अपने संगीत और गाने की वजह से १९९१ की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी|
ये फिल्म दो ऐसे परिवार की है, जो कई पीढ़ियों से आपस में झगड़ते आ रहे हैं। शेर खान (डैनी डेनजोंगपा) का बेटा, सलमान (सलमान खान) को फतेह खान (प्राण) की बेटी, रुखसार (चाँदनी) से प्यार हो जाता है। जब सच्चाई का पता चलता है तो फतेह खान अपने गुस्से को रोक नहीं पाता, और वहीं शेर खान इस खबर से बहुत खुश हो जाता है कि उसके बेटे को दुश्मन की बेटी से प्यार है। वो सलमान से वादा करता है कि वो उसकी शादी रुखसार से कराएगा। कई मुश्किलों के बाद दोनों की शादी हो जाती है।
शादी के समारोह के दिन फतेह खान हक़-मेहर (दाज) में ऐसी मांग करता है कि किसी को विश्वास ही नहीं होता है। शेर खान इस मांग से हक्का-बक्का रह जाता है, पर अपने बेटे की खुशी के लिए वो उस मांग को पूरा कर देता है। इस अपमान का बदला लेने के लिए शादी के अगली सुबह ही वो रुखसार को घर से बाहर कर देता है।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0