समाज कार्य
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “समाज कार्य” spiked on Wikipedia on 2026-07-20.
Sudden spikes in Wikipedia readership generally point to a newsworthy event or emerging public conversation that piques widespread curiosity.
GlyphSignal tracks these patterns daily, turning raw Wikipedia traffic data into a curated feed of what the world is curious about. Every spike tells a story.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaसमाज-कार्य (अंग्रेज़ी: social work) एक पेशेवर और शैक्षणिक अनुशासन है, जो पेशेवर तरीकों से व्यक्तियों, परिवारों, समूहों तथा समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास करता है। यह एक व्यवसायिक सेवा है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनकी जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति करने, सामाजिक समस्याओं का सामना करने तथा पीड़ा को कम करने में सहायता प्रदान करना है। समाज-कार्य सक्रिय मनोसामाजिक हस्तक्षेप, वैज्ञानिक ज्ञान तथा क्रमबद्ध व्यावसायिक विधियों के माध्यम से व्यक्तियों और समूहों को उनके सामाजिक पर्यावरण के साथ बेहतर समायोजन स्थापित करने में सहायता करता है।
समाज-कार्य सामाजिक विज्ञान पर आधारित एक व्यावसायिक अनुशासन है। यह वैज्ञानिक एवं क्रमबद्ध ज्ञान की प्रणालियों का उपयोग करते हुए व्यक्तियों, परिवारों, समूहों और समुदायों की सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक तथा पर्यावरणीय आवश्यकताओं का अध्ययन और आकलन करता है। इसके आधार पर परामर्श, मनोसामाजिक सहायता, संकट-हस्तक्षेप, पुनर्वास, सामुदायिक संगठन, संसाधनों से जोड़ना, अधिकारों की वकालत तथा अन्य व्यावसायिक हस्तक्षेपों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान करने और बेहतर सामाजिक कार्य-क्षमता प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाती है।
समाज-कार्य और समाज-सेवा दोनों का उद्देश्य मानव कल्याण और सामाजिक भलाई को बढ़ावा देना है, किन्तु दोनों का अर्थ समान नहीं है। विभिन्न देशों, संस्थाओं तथा शैक्षणिक परंपराओं में इन शब्दों का प्रयोग भिन्न-भिन्न प्रकार से किया जाता है। इनके बीच स्पष्ट अंतर की समझ के अभाव में इन्हें कभी-कभी एक-दूसरे के स्थान पर भी प्रयोग किया जाता है।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0