२०११ क्रिकेट विश्व कप
क्रिकेट विश्व कप
GlyphSignal keeps some article pages out of search while editorial context is expanded.
यह क्यों ट्रेंड कर रहा है
Interest in “२०११ क्रिकेट विश्व कप” spiked on Wikipedia on 2026-07-22.
Sudden spikes in Wikipedia readership generally point to a newsworthy event or emerging public conversation that piques widespread curiosity.
At GlyphSignal we surface these trending signals every day—transforming Wikipedia’s vast pageview data into actionable insights about global curiosity.
Source note: This page combines GlyphSignal analysis with attributed reference material from Wikipedia. GlyphSignal adds trend context, traffic history, categorization, and editorial interpretation. See how we build these pages.
Source summary
Wikipediaआईसीसी (ICC) क्रिकेट विश्व कप २०११, दसवां क्रिकेट विश्व कप था और इसकी मेजबानी टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले तीन दक्षिण एशियाई देशों द्वारा की गई थी: भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश। यह विश्व कप भारत ने जीता था।
क्रिकेट विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करने का यह बांग्लादेश का पहला अवसर था। 14 निर्धारित राष्ट्रीय टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ यह विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट की तर्ज पर था। विश्व कप का आयोजन फरवरी और अप्रैल 2011 की शुरुआत के बीच था, जिसके अंतर्गत पहला मैच 19 फ़रवरी 2011 को संयुक्त मेजबान भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर, ढाका के शेर-ए-बांगला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इसका उद्घाटन समारोह प्रतियोगिता के शुरू होने के दो दिन पूर्व 17 फ़रवरी 2011 को था। विश्व कप का अंतिम मैच 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में था।
पाकिस्तान द्वारा भी विश्व कप की मेजबानी में भाग लिए जाने का अनुमान था लेकिन लाहौर में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर 2009 में किये गए हमलों के मद्देनज़र अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (ICC) ने पाकिस्तान को मेजबानी के अधिकार से वंचित रखने का निर्णय लिया। आरम्भ में आयोजन समिति का मुख्यालय लाहौर में स्थित था लेकिन अब इसे मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया। पाकिस्तान द्वारा 14 मैचों की मेजबानी किये जाने के अनुमान था, जिसमे सेमिफाइनल मैच भी शामिल था। पाकिस्तान की मेजबानी वाले मैचों में से 8 मैच भारत को, 4 श्रीलंका को और 2 बांग्लादेश को दे दिए गए।
Content sourced from Wikipedia under CC BY-SA 4.0